डग: पचपहाड़ में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक हुई संपन्न, दुर्व्यवहार को लेकर थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Dug, Jhalawar | Apr 5, 2024 पचपहाड़ में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड की अध्यक्षता में कृषि उपज मंडी में संपन्न हुई। बैठक के बाद थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। पीरू सिंह मोया खेड़ा ने बताया कि वह विगत 4 तारीख को सुबह गेहूं का ट्रैक्टर लेकर समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए आए थे, तब दो पुलिसकर्मियों द्वारा उनसे दुर्व्यवहार कर रिश्वत की मांग की गई।