डग: भवानीमंडी में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित नेत्र शिविर में 178 मरीज़ों की आंखों की जांच, 40 लोगों को मिलेगी नई रोशनी
Dug, Jhalawar | Apr 2, 2024 भवानीमंडी में भारत विकास परिषद द्वारा सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर व सद्गुरु सेवा संस्थान के सहयोग से नेत्र जांच व शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से 40 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा। शिविर में 178 मरीजों की आंखों की जांच की गई, इसमे से 40 मरीजों को बीपी व ब्लड शुगर की जांच के बाद मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।