डग: डग में हजरत गैबशाह के आस्ताने पर सूफियाना-देशभक्ति कलाम पेश, तीन दिवसीय उर्स का हो रहा आयोजन
Dug, Jhalawar | Apr 4, 2024 डग में हजरत गैबशाह के आस्ताने पर तीन दिवसीय उर्स के दूसरे दिन सरफराज अनवर साबरी जलालाबाद ने, करम है यार में तफसील बदल जाती है, निस्बत अच्छी हो तो, तकदीर बदल जाती है सहित देश भक्ति और सूफियाना कलाम पेश किए। इस दौरान आस्ताने पर चादर पेश कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। मेले में उर्स कमेटी का इस्तकबाल कर दस्तारबंदी की गई।