डग: भवानीमंडी में हिंदू नववर्ष की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, समारोह समिति का किया गठन
Dug, Jhalawar | Apr 4, 2024 भवानीमंडी में आगामी हिंदू नववर्ष प्रतिपदा की तैयारियों को लेकर समारोह के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। जिसमें नववर्ष की पूर्व संध्या पर 8अप्रैल को भव्य दोपहिया वाहन रैली आयोजित करने का निर्णय किया गया, जिसमे 501साइकिले, 1101स्कूटी व मोटरसाइकिल पर सफेद कुर्ता पजामा, केसरिया साफे पहने युवाओं व केसरिया साड़ी पहने मातृशक्ति के साथ एक वाहन रैली निकाली जाएगी।