डग: डग पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते 1 तस्कर को गिरफ्तार कर 1 किलो 600 ग्राम डोडाचूरा किया जब्त
Dug, Jhalawar | Apr 1, 2024 डग क्षेत्र के दुधालिया नाके पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान हार्वेस्टर वाहन की चैकिंग कर 1किलो600 ग्राम डोडा चूरा बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। सीआई मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर नाका दुधालिया पर नाकाबंदी की जा रही थी, जहां आरोपी बैंतसिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1किलो 600ग्राम डोडा चूरा व परिवहन मे प्रयुक्त हार्वेस्टर जप्त किया है।