रामनगर: बडनपुर डिपो के पास सुमली नदी में मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, व्यक्ति चार दिन से था लापता
रामनगर थाना अंतर्गत बडनपुर डिपो के पास सुमली नदी में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान चेतराम गौतम पुत्र छोटेलाल गौतम निवासी पिन्नापुर उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई। चेतराम घर से 4 दिन से लापता थे।परिजन तलाश कर रहे थे।रामनगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नदी से नाव के जरिए शव को बाहर निकाला गया।