शाजापुर: शाजापुर में पुलिस टीम ने डायल 100 सेवा के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी,विद्यार्थियों को उपहार भी दिए
डायल-100 जिला प्रभारी घनश्याम भिलाला ने पुलिस टीम सहित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में विद्यार्थियों को डायल 100 सुविधा के बारे में जानकारी दी।बताया कि पुलिस आपकी आपातकालीन सेवा हेतु 24 घंटे तैयार है।डायल 100 टीम प्रबंधक नवीन ठाकुर ने विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे।सही उत्तर देने पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।