देहरादून: स्टारवुड होटल,प्रिंस चौक, देहरादून में आयोजित "चतुर्थ बाल विधानसभा" हुआ समापान, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की शिरकत
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने "चतुर्थ बाल विधानसभा" कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर बाल विधानसभा के बाल मुख्यमंत्री, बाल विधानसभा अध्यक्ष सहित विभिन्न बाल सदस्यों द्वारा अपने-अपने अनुभवों को साझा किया गया। कार्यक्रम में रेखा आर्य ने सभी बाल सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।