पिथौरा: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का पिथौरा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
निजी प्रवास के दौरान सारंगढ़ जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आज पिथौरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लहरौद पड़ाव के पास जोरदार स्वागत करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे, तथा सभी ने NH53 पर लहरौद पड़ाव के पास उनका जोरदार स्वागत करते हुए नारेबाजी की।