चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के 27 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच जेपीएससी परीक्षा शुरू, 11 हजार विद्यार्थी दे रहे हैं परीक्षा
पश्चिमी सिंहभूम जिले में झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। जिले के कुल 27 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रशासन ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मोबाइल पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है। चाईबासा में 18 और चक्रधरपुर में 9 केंद्र बनाए गए।