हज़ारीबाग: विष्णुगढ़ हत्याकांड: वायरल तस्वीरों से बढ़ा विवाद, भाजपा पर दबाव
hzaribag:विष्णुगढ़ हत्याकांड में भाजपा ने आरोपी भीमराम से संबंध से इनकार किया है, लेकिन वायरल तस्वीरों में उसके पार्टी प्रचार में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इसको लेकर विपक्ष हमलावर है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले पर “सर्जिकल स्ट्राइक” की जाएगी।