जशपुर: जशपुर में ऑयल पाम की खेती से किसानों की आमदनी बढ़ेगी, 43 हेक्टेयर में रोपण पूरा
खाद्य तेल के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयल पाम योजना जशपुर जिले में तेजी से आगे बढ़ रही है। जिले को 100 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है, जिसमें अब तक 43 हेक्टेयर में ऑयल पाम का रोपण किया जा चुका है। जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से गुरुवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार योजना के तहत