झुंझुनू: झुन्झनू के एसपी शरद चौधरी ने शनिवार रात गश्त की जिम्मेदारी 6 पुलिस अधिकारियों को सौंपी, रात भर जिले में करेंगे गश्त
झुन्झनू एसपी शरद चौधरी ने जिले में चल रही आदर्श आचार संहिता को लेकर आज जिले भर की रात्रि गश्त की जिम्मेदारी 6 पुलिस अधिकारियों को सौंपी है,एसपी शरद चौधरी ने बताया कि जिले में किसी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधियां न हो इसको लेकर 6 पुलिस अधिकारी रात्रि गश्त करेंगे,SP ने शनिवार शाम 6:00 बजे आदेश जारी कर 6 पुलिस अधिकारियों को रात्रि गश्त के लिए नियुक्त किया है।