झुंझुनू: सीथल गांव में ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे में खुलासा, गुढ़ागौड़जी पुलिस ने हत्या के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने सीथल गांव में हुई अज्ञात युवक की हत्या का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी जितेंद्र कुमार और मनोज कुमार को नवलगढ़-झुंझुनूं रोड पर ज्योति होटल के पास से हिरासत में लिया। जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।