झुंझुनू: हांसलसर में 8-10 कैंपर में सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत, परिवार के साथ मारपीट कर गाड़ियों व चारे में लगाई आग
हांसलसर गांव में बदमाशों ने बीती रात एक घर में घुसकर मारपीट की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए गाड़ियां दौड़ाई। घटना में दो गाड़ियों व खेत में रखे पशु चारे को भी आग के हवाले कर दिया। गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है।