झुंझुनू: कोतवाली पुलिस ने रिटायर्ड फौजी से रुपए दुगने करने का झांसा देकर लूटने वाले तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
झुंझुनू के हाउसिंग बोर्ड में 26 अक्टूबर को एक रिटायर्ड फौजी से तंत्र विद्या के नाम पर रुपए दुगने करने का झांसा देकर 5:30 लाख रुपए ठगने वाले तीसरे आरोपी रहिस शेख को भी शनिवार सुबह 10:00 बजे के आसपास झुंझुनू कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, कोतवाल पवन कुमार चौबे ने बताया इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है पूछताछ जारी है।