झुंझुनू: महिलाओं से ठगी करने वाले 2 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार
झुंझुनू कोतवाल पवन कुमार चौबे ने बताया कि झुंझुनू के गुढा रेलवे फाटक के पास कुछ समय पहले महिलाओं से उनके बेटे पर संकट बताकर ठगी करने वाले दो आरोपियों हसनु व शाहीद को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम 4 बजे झुंझुनू जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है,दोनों आरोपियों ने बेटे पर संकट बात कर महिलाओं से ठगी की थी,कोतवाली पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है