मुरैना नगर: जनगणना-2027 का प्रशिक्षण कल, मुरैना कलेक्टर ने अधिकारियों को दिया सख्त अल्टीमेटम, प्रशासन अलर्ट
जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर मुरैना जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने अधिकारियों को समयबद्ध प्रशिक्षण लेने का सख्त अल्टीमेटम दिया है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही पर कार्रवाई तय है और हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कल आयोजित किया जाएगा।