मुरैना नगर: करुआ गांव में व्हीलचेयर क्रिकेट प्रेमियों के लिए डॉ राठी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा मैच का आयोजन, प्रेस वार्ता
करुआ गांव में खेल प्रेमियों के लिए खास आयोजन डॉक्टर राठी चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें 19 फरवरी से 22 फरवरी तक टूर्नामेंट मैच खेले जाएंगे और जीतने वाली टीम को दिल्ली में खेलने के लिए भेजा जाएगा ।बता दें कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड की टीम हिस्सा लेंगी। डॉक्टर राठी के निज निवास पर प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई।