मुरैना नगर: मुरैना में हाईस्कूल की अंग्रेजी परीक्षा में 952 छात्र अनुपस्थित, 76 केंद्रों पर 5 नकल प्रकरण दर्ज
मुरैना जिले में आज हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा सख्त निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई।माध्यमिक शिक्षा मंडल,मध्यप्रदेश की परीक्षा में जिले के 76 परीक्षा केंद्रों पर 29,214 में से 28,262 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 952 अनुपस्थित रहे।कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में 76 केंद्रों पर जांच हुई और 5 नकल प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गईं।प्रशासन सतर्क हुआ।