मुरैना नगर: बानमौर की समायरा सर्जिकल फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ₹1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान
मुरैना के बानमौर इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात शॉर्ट सर्किट से समायरा सर्जिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।लपटें इतनी तेज थीं कि दमकल की कई गाड़ियों की कोशिशों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका।मशीनरी सहित एक करोड़ से ज्यादा माल जलकर राख हो गया।मंगलवार को सामने आए वीडियो से इलाके में दहशत फैल गई।यहाँ तैयार सामान गुजरात,महाराष्ट्र और उड़ीसा तक जाता था।