गुण्डरदेही: नाग पंचमी पर रामसागर पारा में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, नवनिर्मित मंदिर में स्थापित हुई हनुमान प्रतिमा
नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित रामसागर पारा में नाग पंचमी के पावन अवसर पर वार्डानी मां दुर्गा मंदिर के नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन कर भगवान हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई। बताया जा रहा है कि यह मंदिर करीब 23 वर्ष पुराना है। समय के साथ पुराना मंदिर काफी जर्जर हो गया था, जिसके बाद वार्डवासियों ने एकजुट होकर आपसी सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया। नवनिर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद नाग पंचमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया।