बंजरिया: पीएचसी बंजरिया में मंगलवार से आशा कार्यकर्ताओं ने 11 माह से बकाया मानदेय को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की
पीएचसी बंजरिया में मंगलवार से आशा कार्यकर्ताओं ने 11 माह से बकाया मानदेय भुगतान को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चली गई। कार्यकर्ताओ ने कहा कि उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा है। भुगतान नही मिलने से उनके सामने भुखमरी की समस्या उतपन्न हो गई है। जबकि वे राष्ट्रीय कार्यक्रम गर्मी,जाड़ा व बरसात में घर घर जाकर पूरा करवाती है। भुगतान के समय अधिकारी चुप हो जाते है।