चिड़गांव: मुख्यमंत्री सुक्खू ने सीबीएसई स्कूल के लिए 2 करोड़ रुपये नए भवन के निर्माण को दिया
मुख्यमंत्री सुक्खू ने रोहड़ू स्कूल के सीबीएसई छात्रों से संवाद में नए भवन के लिए 2 करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने बच्चों की संख्या बढ़ने पर दो शिफ्ट सिस्टम और बेहतर सुविधाओं पर जोर दिया। एआई, रोजगार, शिक्षा और नशे के खिलाफ चलाए गए एंटी चिट्टा रैली में भी मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया। राज्य सरकार ग्रामीण शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने पर काम कर रही है।