सोनभद्र बंशी सुर्यपुर: बेलखारा में उत्तर प्रदेश की शिक्षिका मानसी रानी की आत्महत्या मामले में पति पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
बेलखारा में कार्यरत कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका मानसी रानी की आत्महत्या मामले में शिक्षिका के पिता कोमल सिंह चौहान ने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।इस संबंध में सोमवार को शाम 4:00 बजे शहर तेलपा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है तथा कहा गया है कि पति के द्वारा प्रताड़ित करने के बाद पुत्री ने आत्महत्या कर ली।