चानन: किऊल थाना पुलिस ने महिला समेत तीन और चानन पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
किऊल थाना के पुलिस ने महिला सहित तीन वारंटी को तथा चानन पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. कुल थाना के पुलिस ने लाखोचक गांव से कुलदीप पासवान को तथा खगौर गांव से हरि नारायण पासवान को उसकी पत्नी सरिता देवी को गिरफ्तार किया है. गाजियागढ़ी से चानन पुलिस ने उपेंद्र मांझी एवं बिरजू मांझी को गिरफ्तार किया.