वारासिवनी: जनता दरबार में गूंजी जनता की आवाज, सड़क, नाली और रेत संकट के मुद्दे उठे, नपा समस्याओं के समाधान को लेकर हुई सक्रिय
नगर पालिका परिषद में आयोजित जनता दरबार में पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, नपा अध्यक्ष सरिता मनोज दांदरे एवं अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। रेत की कमी, नाली निर्माण, सड़क मरम्मत, बाजार वसूली, बिजली कनेक्शन और आवास संबंधी शिकायतों पर चर्चा हुई। कई मामलों में मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि अन्य समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया गया।