महरौनी: महरौनी में पड़वा निवासी व्यक्ति के साथ हुई ₹7 लाख की ठगी के मामले में खुलासे के लिए पुलिस जुटी CCTV खंगालने में
कस्बा महरौनी स्थित सेंट्रल बैंक के पास ग्राम पड़वा निवासी व्यक्ति के साथ हुई लगभग 7 लाख रुपए की टप्पे बाजी के मामले में घटना के खुलासे हेतु महरौनी पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जा सके।