धौरहरा सांसद आंनद भदौरिया के छलके आंसू
जनपद खीरी के मैगलगंज में दो मासूम की गई थी जान ....
आंनद भदौरिया बोले -
जनपद लखीमपुर खीरी
विधानसभा क्षेत्र कस्ता
थाना मैगलगंज
ग्राम जहाननगर
बिटिया आरुषी यादव (15 वर्ष) और छात्र सुधाकर यादव (12 वर्ष), दोनों एक ही गाँव के रहने वाले हैं। दोनों स्कूल पढ़ने जाते थे, लेकिन घर वापस नहीं आते हैं।
खोजने पर कुछ दूरी पर दोनों के स्कूल बैग मिले और साइकिल बहुत दूर पड़ी मिली। गन्ने के खेत में एक लंबे पेड़ पर, जिस पर दोनों अपने आप नहीं चढ़ सकते थे, दोनों अलग-अलग साड़ियों से बँधे लटकते मिले।
बिटिया का सिलवार पूरी तरह खून से सना हुआ था। जमीन पर भी खून पड़ा हुआ था। उसी स्थान पर शराब की बोतल और ताश की गड्डी मिली।
नौ महीने पहले से बिटिया के पिता गायब हैं। आज तक उनका कोई पता नहीं चला है।
पुलिस प्रशासन कहता है कि पोस्टमार्टम (PM) में हैंगिंग आया है और खून मासिक धर्म का है।
मन व्यथित है, दुखी है, बेचैन है। कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है। परिवार की मदद भी की है उनके साथ निरंतर खड़ा हूँ लेकिन परिवार का हाल देखकर दो दिन से आँसूओं को नहीं रोक पा रहा हूँ.