बिशुनपुरा: विशुनपुरा थाना परिसर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यवसायी बैठक आयोजित
विशुनपुरा थाना परिसर में गुरुवार को स्थानीय व्यवसायियों और पुलिस के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा, लंबित चोरी के मामलों का खुलासा, रात्रि गश्ती बढ़ाने, आगामी त्योहारों के दौरान पुलिस बल की तैनाती और बाजार में लगने वाले जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान व्यवसायी रवि गुप्ता ने लगभग आठ महीने पहले रामहरख