तिल्दा: रजिया पुल पर पानी में बहा युवक 36 घंटे बाद मिला
Tilda, Raipur | Sep 27, 2026 तिल्दा से कोहका होते हुए रजिया मार्ग पर एक पुल में पानी के तेज बहाव में शुक्रवार रात्रि नागेश्वर नगर बिरगांव निवासी युवक अंकित पाठक बह गया था जिसकी खोजबिन लगातार की जा रही थी युवक का शव पुल से लगभग 400 मीटर की दूरी पर लगभग 36 घंटे बाद आज रविवार सुबह बरामद किया गया नेवरा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।