गोपालगंज :- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न! जिले के सभी 14 मतदान केंद्रों पर हुई वोटिंग। जिले में कुल 92.91 प्रतिशत मतदान दर्ज, पुरुष मतदाताओं की भागीदारी 93.20 और महिला मतदाताओं की 91.52 प्रतिशत रही। डीएम समीर सौरभ और निर्वाचन प्रेक्षक दीपक आनंद ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण। मतदान के बाद सील मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सारण स्थित बज्रगृह के लिए किया गया रवाना।
Bihar, India | Oct 23, 2026