बेगूसराय: भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छात्रा ने DM से की मुलाकात, बताई कई बातें
भारत स्काउट एवं गाइड के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बीहट (बेगूसराय) की छात्रा शिखा रानी ने जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे की. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने शिखा रानी को उनकी उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी.