अमानगंज: दशहरे के एक दिन बाद भी अमानगंज में निकला देवी प्रतिमाओं का जुलूस, गांधी चौक पर आतिशबाजी बनी आकर्षण का केंद्र
Amanganj, Panna | Oct 22, 2026 अमानगंज। नगर में दशहरे के एक दिन बाद भी देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। भक्ति और उत्साह के बीच निकले चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले जुलूस में माता-बहनों ने नृत्य कर मां की आराधना की, वहीं गांधी चौक पर जमकर आतिशबाजी हुई, जो आकर्षण का केंद्र रही।