सासाराम: रोहतास डीएम उदिता सिंह ने सासाराम के बेदा स्थित नए बस स्टैंड का किया निरीक्षण
सासाराम के बेदा स्थित बस स्टैण्ड का बुधवार की दोपहर करीब 03 बजे रोहतास डीएम उदिता सिंह ने निरीक्षण किया है। डीएम के साथ डीडीसी,एडीएम, एसडीम,मेयर कई पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम उदिता सिंह ने बस स्टैंड के जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिया।