सासाराम: डीआरडीए सभागार में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत बेहतर कार्य करने वालों को डीएम ने किया सम्मानित
सासाराम डीआरडीए सभागार में बुधवार करीब 12 बजे स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम उदिता सिंह के अलावा डीडीसी,एडीएम डीटीओ,मेयर सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। डीएम उदिता सिंह ने जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत बेहतर कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे सम्मानित किया।