मंडी: बनखंडी महादेव के रूप में बाबा भूतनाथ मंदिर में भक्तों ने किए दर्शन-देवानन्द सरस्वती महंत बाबा भूतनाथ मंदिर मंडी
Mandi, Mandi | Feb 11, 2024 तारा रात्रि से चल रहे बाबा भूतनाथ के माखन रूपी श्रंगार में आज तीसरे दिन बाबा भूतनाथ का बनखंडी महादेव के रूप में श्रंगार किया गया।बाबा भूतनाथ के महंत देवानन्द सरस्वती ने बताया कि मान्यता है कि प्राचीन काल में बनखंडी महाराज ने यहां पूजा-पाठ किया था। यहां शिवलिंग स्वयंभू हैं। वनवास के दौरान पांडवों ने यहां भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की थी।