मंडी: पुलिस की थर्ड बटालियन पंडोह में 985 पुलिस कर्मी तैनात, विभिन्न स्थानों पर दे रहे हैं सेवाएं -कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर
Mandi, Mandi | Feb 11, 2024 मंडी के पंडोह स्थित पुलिस की थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर नेकहा कि पंडोह में वर्ष 1987 से 2005 तक हिमाचल पुलिस की थर्ड सशस्त्र वाहिनी कार्यरत थी जिसे बाद में केंद्र सरकार ने 11 फरवरी 2005 को थर्ड रिजर्व बटालियन का दर्जा दिया। मौजूदा समय में इस बटालियन में 985 पुलिस कर्मी तैनात हैं जो प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।