मंडी: पंडोह स्थित थर्ड बटालियन में प्रगति पर हैं ₹16 करोड़ 84 लाख के कार्य, डिप्टी कमांडेंट सुरेंद्र शर्मा ने दी जानकारी
Mandi, Mandi | Feb 11, 2024 मंडी के पंडोह स्थित थर्ड बटालियन में अब हुए कार्यों और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट बटालियन के डिप्टी कमांडेंट सुरेंद्र शर्मा ने रविवार को पेश की। उन्होंने बटालियन को एक नए पायदान पर लाकर खड़ा करने का श्रेय मौजूदा कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर को दिया। बटालियन में भविष्य में भी बहुत से कार्य प्रस्तावित हैं जिन्हें मंजूरी मिलने वाली है।