मंडी: शिवरात्रि से पहले तैयार होगा पंचवक्त्र ब्रिज, नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने दी जानकारी
Mandi, Mandi | Feb 11, 2024 नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव के पहले पंचवक्त्र ब्रिज तैयार होगा। ब्रिज के निर्माण का कार्य इन दिनों युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सांसद प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी इस निर्माणाधीन पुल का दौरा कर कार्य को शिवरात्रि से पहले पूरा करने की निर्देश दिए हैं।