मंडी: पंचवक्त्र मंदिर के साथ सुकेती खड्ड पर लोगों ने फिर बना दी अस्थाई पुलिया,बारिश के चलते बह गई थी पुलिया
Mandi, Mandi | Feb 11, 2024 पिछले वर्ष आई बरसात में आपदा के के कारण सुकेती खड्ड का जल स्तर बढ़ने से लगभग 40 वर्ष पुराना पंचवक्त्र पुल सुकेत खड्ड मे समा गया और लगभग सात महीने होने पर भी टूटा हुआ पुल नहीं बन पाया। हालांकि इस पुल का काम शुरू हो गया है लेकिन जिन लोगों का रोज का इस पुल के माध्यम से आना जाना है उनका लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।