कानपुर: कैंट थाना क्षेत्र के मैकूपुरवा में पुलिस टीम और बदमाशो के मुठभेड़ में 25000 का इनामी घायल डीसीपी पूर्वी ने दी जानकारी
कैंट थाने की पुलिस की 25000 के ईनामी अभियुक्त के साथ मुठभेड़ हुई है। जिसमें आरोपी जीशान उर्फ छोटे घायल हुआ है। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने जानकारी दी की, तीन थानों की फोर्स आरोपी जीशान के पीछे लगी हुई थी। आरोपी के साथ में मुठभेड़ हुई है। आरोपी के ऊपर आज ही इनाम घोषित किया गया था। आरोपी घायल है ।आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।