कानपुर: रावतपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मस्वानपुर चौराहे से एक फर्जी आयकर अधिकारी को पकड़ा
रावतपुर थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान मस्वानपुर चौराहे पर एक फर्जी आयकर अधिकारी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि उपनिरीक्षक करुणा शंकर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी तभी एक गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया जो कि फर्जी निकला।