कानपुर: नवाबगंज अन्तर्गत उन्नाव बार्डर पर आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत चलाया गया चेंकिंग अभियान डीसीपी सेन्ट्रल ने दी जानकारी
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री राम सेवक गौतम के नेतृत्व में सेन्ट्रल जोन व गंगा बैराज थाना नबाबगंज अन्तर्गत उन्नाव बार्डर पर आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों को चैक किया जा रहा हैं।