नदबई: मई और सुंड्याना में खेतों में रखी करीब 6 बीघा कड़बी में लगी आग
नदबई क्षेत्र के गांव मई और सुंड्याना में खेतों में रखी करीब 6 बीघा कड़बी में अचानक आग लग गई। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के चलते निकली चिंगारी से मई गांव में सियाराम की 4 बीघा और सुंड्याना में बच्चू सिंह की 2 बीघा कड़बी जलकर राख हो गई।