फरीदपुर: बहन को छेड़ने पर भाई ने किया विरोध, फिर बीच सड़क थप्पड़-लात बरसने लगे, वीडियो हुआ वायरल
भुता थाना क्षेत्र में एक किशोरी से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ युवक लंबे समय से स्कूल आते-जाते समय किशोरी पर अश्लील टिप्पणियां करते थे। शुरुआत में परिवार ने बात को नजरअंदाज किया, लेकिन जब हरकतें बढ़ीं तो किशोरी ने अपने भाई को पूरी बात बताई। रविवार सुबह करीब 9:15 बजे किशोरी का भाई आरोपियों से बात करने और उन्हें ऐसी हरकतें बंद क