घाटोल: जनसमस्याओं को लेकर घाटोल व कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
सोमवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घाटोल के तत्वावधान में सोमवार को बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट, अघोषित बिजली कटौती, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, पेपर लीक प्रकरणों तथा बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में उपखंड कार्यालय घाटोल पर विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया।