दिव्यांग के ढाबे में लगा दी आग, मौके पर पकड़ भी लिया था युवक, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट में जिक्र तक नहीं किया👇
मामला मुरैना जिले के टेंटरा का है। यहां नसीर खान नामक दिव्यांग युवक पेट्रोल पंप के पास ढाबा चलाता है। 6 जुलाई की रात 12 बजे उसे सूचना मिली कि ढाबे में आग लग गई है। नसीर व उसके स्टाफ के मेम्बर्स मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग ठंडी हुई, पूरा समान जल चुका था। नसीर ने पुलिस को जो आवेदन दिया, उसमें कहा गया है कि आग बुझाते वक्त उन्हें मौके पर एक युवक शराब के नशे में धुत मिला। पूरी आशंका है कि आग उसी ने लगाई थी, लेकिन पुलिस ने जो सूचना दर्ज की है, उसमें उस युवक का कहीं भी नाम नहीं लिखा गया है।