कोटपूतली में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से व्यक्ति और मासूम बच्ची की मौत
कोटपूतली | पनियाला के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति और एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।
घटना की सूचना के बाद पुलिस और एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, वहीं एक पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ने और एंबुलेंस में तोड़फोड़ की भी सूचना सामने आई।
हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
Behror, Alwar | Jun 23, 2026