पहाड़ी: पहाड़ी में चांदी का कड़ा खरीदने आया युवक, नजर बचाकर एक कड़ा चुरा लिया, सीसीटीवी कैमरे में कैद
पहाड़ी के मुख्य बाजार स्थित सर्राफ की दुकान पर चांदी का कड़ा खरीदने आए युवक ने दुकानदार की नजर बचाकर एक कड़ा पार कर दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कड़ों की गिनती करने पर एक कड़ा कम मिला, जिसके बाद व्यापारी को घटना का पता चला। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान के प्रयास जारी है। गुरुवार रात 8 बजे वीडियो वायरल।